पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आया वाहन, दो की मौत ,तीन घायल एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू प्रारंभ

देहरादूनl शनिवार 12 जून को जिला कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धारचूला क्षेत्रांतर्गत दारमा मार्ग पर दर नामक स्थान के समीप भूस्खलन होने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक स्कॉर्पियो था, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे। पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने के कारण उक्त वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में 03 व्यक्ति घायल हो गए, जबकि 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व जिला पुलिस एवं GREF द्वारा संयुक्त रूप से राहत कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था तथा दोनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया था।

तत्पश्चात एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस एवं GREF के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को दुर्गम एवं ढलानयुक्त मार्ग से सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!