श्याम टाइम्स देहरादून l विगत 8 जून को थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित साईं घाट पर स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक श्याम जांगिड़, निवासी जोधपुर,राजस्थान, गंगा नदी में डूब गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
आज सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को उक्त श्याम जांगिड़, युवक का शव पशुलोक बैराज से बरामद हुआ। मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त श्याम के रूप में की गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया तथा पुलिस के सहयोग से शव को एम्स ऋषिकेश मोर्चरी भिजवाया गया।
सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र से एक अन्य अज्ञात पुरुष का शव भी बरामद हुआ। टीम द्वारा शव को बैराज से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया। प्रथम दृष्टया उक्त शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना तथा मृतक की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। अज्ञात शव की पहचान हेतु आसपास के सभी संबंधित थाना क्षेत्रों को आवश्यक सूचना प्रेषित कर दी गई है।