[ad_1]
उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वरा और पिथौरागढ़ जिले के लिए तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.
[ad_2]
Source link