आत्महत्या के दुष्प्रेरण में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत मार्च 30 मार्च को कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के जलालिया जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ में फंदे पर लटके होने की सूचना कोतवाली विकासनगर पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचते हुए आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये, जिसके पश्चात शव की शिनाख्त सादिक निवासी हरिद्वार के रुप में हुई थी। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा शव को बाद पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द किया गया था।

घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार पर विपक्षी अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार के विरुद्ध मृतक सादिक द्वारा की गई आत्महत्या के दुष्प्रेरण के सम्बन्ध में जीरो एफआईआर नंबर 01/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी, घटनास्थल थाना विकासनगर क्षेत्र होने के कारण उक्त जीरो एफआईआर नंबर 01/26 धारा 108 बीएनएस थाना विकासनगर को प्राप्त होने पर थाना विकासनगर पर धारा -108 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा प्रकरण में  कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। आरोपी अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके घर पर दबिश दी गयी, किन्तु आरोपी घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकासनगर एवं  उच्च न्यायालय में भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी किन्तु विवेचक द्वारा की गई कुशल पैरवी न्यायालय द्वारा अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत दिवस 2 जून मंगलवार की सांय आरोपी अनस को डाकपत्थर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!