एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता
01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या*
पूर्व में पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन जैकी को किया था गिरफ्तार
गिरफ्तार हत्या अभियुक्त राजन से पूछताछ के दौरान घटना में उसकी प्रेमिका के भी शामिल होने की पुलिस को मिली थी जानकारी
आरोपी के साथ मिलकर अभियुक्त राजन ने दिया था घटना को अंजाम
हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनो के द्वारा मृतक के शव को पंखे में टांगने का भी किया था प्रयास
श्याम टाइम्स देहरादूनl वादी जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर तत्काल एक टीम को प्रकाश में आये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गैर प्रांत रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम ने घटना में फरार चल रहे अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 23 को घटना में शामिल अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
मयूर गुप्ता

श्याम टाइम्स देहरादूनl थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है, तथा राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा अभियुक्ता को दी गई थी तथा घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था योजना के मुताबिक वे सभी दिनांक विगत वर्ष 25 में को राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां अमित द्वारा मृतक अमित भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी। पकड़े गए आरोपी की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे।

पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को बताएं कि राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो हत्या अभियुक्त राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर मृतक अजय के शव को पंखे पर टांगने का प्रयास किया गया पर वह उसमें सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे कमरे की सफाई की तथा मृतक अजय के शव को बिस्तर पर लेटाकर उसे चादर से ढक दिया। इस दौरान हत्या अभियुक्त राजन कमरे में रखे कुछ कागजात व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गया, जो उसके द्वारा अमित को दिए गए। घटना के बाद अभियुक्ता हुमेरा, राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!