श्याम टाइम्स देहरादून l 7 जून रविवार कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बहकर लापता हुए युवक आशीष जैन (43 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाश में एसडीआरएफ द्वारा दूसरे दिन भी व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।
रविवार 7 जून प्रातःकाल से ही एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा घटनास्थल सहित नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरू की गई। टीम ने राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से नदी के संभावित बहाव क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही नदी किनारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भी बारीकी से तलाशी अभियान संचालित किया गया।
सर्चिंग अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को कौड़ियाला से आगे नदी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से ब्यासी रोड हेड तक पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी गई,