–अभियान के दौरान शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती क्षेत्र में रह रहे 325 व्यक्तियों का किया सत्यापन
-मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
-किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 20 हजार का जुर्माना
मयूर गुप्ता
श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डबल के निर्देश पर देहरादून जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती सी ब्लॉक में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यो से आकर रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़/ठेली लगाने वाले कुल 325 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों/ घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनका 04 लाख 20 हजार का जुर्माना किया गया।

डोभाल ने बताया कि इस दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान जारी है। खबर का बॉक्स
अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही
सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 325,83 पुलिस एक्ट में किये गए चालान – 42, 83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना: – 04 लाख 20 हज़ार , थाने पर 69 व्यक्तियों को जो की संदिग्धों दिखाई दे रहे थे उनसे पूछताछ की गई l