श्याम टाइम्स देहरादून l शनिवार को देहरादून में मनाए जाने वाली ईद उल फितर के पर्व पर को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्ट किए गएl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताएं कि आने वाली 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन को अंजाम दिया गया है जिसमें घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा। बल्लूपुर / किशन नगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा। राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
डबल ने बताया कि नमाज पढने के लिए जाने वाले व्यक्तियों को घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने दिया जायेगा। उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
नमाज के दौरान खास स्थान पर बैरियर लगाए गए हैं
देहरादूनl घण्टाघर ,बिन्दाल ,यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी , धर्मपुर चौक,ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा,चन्द्रबनी चौक पर बेरियल लगाए गए हैंl