पाकिस्तान में इस हिंदू क्रिकेटर के काट दिए गए दोनों पैर, वजह जान आंखें हो जाएगी नम

[ad_1]

Pakistani cricketer Mohinder Kumar both legs cut: पाकिस्तान से एक खबर सामने आई है। जिसको सुनकर आप की भी आंखे नम हो जाएगी। ये खबर दिल को झकझोर देने वाली है। यहां एक हिंदू क्रिकेटर जो कभी मैदान पर गेंद और बल्ले से कमाल दिखाता था उसके दोनों पैर काट दिए गए। बता दें कि इस क्रिकेटर का नाम मोहिंदर कुमर (Mohinder Kumar) है। इस क्रिकेटर ने पाकिस्तान के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए खेला है।

Former-Pakistani-Cricketer-Mohinder-Kumar both legs cut

पाकिस्तान में इस हिंदू क्रिकेटर के काट दिए गए दोनों पैर Pakistani cricketer Mohinder Kumar both legs cut

क्रिकेटर को अपने क्रिकेटिंग करियर में कई चोटों से गुजरना पड़ता है। कई बार ये मामूली होती है। तो वहीं कुछ काफी गंभीर। पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर और कोच मोहिंदर कुमार को अपने दोनों पैर गवाने पड़ गए। इसके पीछे की वजह काफी दर्दनाम है।

दरअसल उन्हें डायबिटीज था। इन्फेक्शन उनके पैर में हो गया था। ये इतना बढ़ गया था कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। ऐसे में डॉक्टर्स के पास पैर काटने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था। उनके दोनों पैर काट दिए गए। इस मामले को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया।

मोहिंदर कुमार का क्रिकेटिंग करियर Pakistani cricketer Mohinder Kumar Cricketing Career

मोहिंदर कुमार के क्रिकेटिंग करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1976 से 1994 तक पाकिस्तान के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 65 फर्स्ट क्लास मैच और 53 लिस्ट ए के मैच खेले है। वो ए तेज गेंदबाज थे। फर्स्ट क्लास में उन्होंने करीब 187 विकेट चटकाए।

इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच या पांच से अधिक विकेट लिए है। चार बार उन्होंने 10 विकेट भी लिए है। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 64 विकेट चटकाए। इस शानदार रिकॉर्ड के बाद भी वो पाकिस्तान की टीम में वो कभी जगह नहीं बना पाए। इसकी एक वजह उनका हिंदू होना भी था।

नेशनल टीम का नहीं बन पाए कभी हिस्सा

बता दें कि पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर मोहिंदर कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना नाम कमाया। हालांकि वो कभी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं रहे। क्रिकेटिंग करियर को अलविदा कहने के बाद वो कोच बने। जहां उन्होंने युवाओं को ट्रेनिंग दी। लेकिन इसी बीच वो डायबिटीज का शिकार हो गए। 65 साल के मोहिंदर ने कई बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। जिसमें मोहम्मद सामी, दानिश कनेरिया, तनवीर अहमद, सोहैल खान आदि क्रिकेटर्स शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!