आईजी के पत्र के भी नहीं सचेत हुई थी दून पुलिस

कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गैंगवार से पूर्व बचाई जा सकती थी जान
मयूर गुप्ता।
देहरादून। विगत 13 फरवरी को झारखण्ड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके और एसएसपी बंगले के सामने दो कुख्यात बदमाशों द्वारा आधुनिक हत्यारों से गोलियों से भून कर की गई हत्या से पूर्व गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने देहरादून को प्रदेश के बाहरी राज्यों के अपराधियों की शरण स्थली बताते हुए अपराधियों द्वारा प्रदेश भर में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने का उल्लेख करते हुए विगत 29 सितम्बर 2025 को अपने अधिनस्थों को पत्र लिखा था लेकिन आई.जी. के पत्र को गढ़वाल रेंज के किसी भी एसएसपी/एसपी ने गम्भीरता से नहीं लिया था। जिसका परिणाम गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोलियों से भून कर दिन-दहाड़े की गई हत्या का परिणाम है।


पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने रेंज के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तथा पुलिस अधीक्षकों को विगत दिवस 29 सितम्बर 2025 को अपने पत्र के पत्रांक संख्या सी.ओ.जी.-32/2025 लिखते हुए इस बात का उल्लेख प्रमुखता के साथ किया था कि प्रदेश कतिपय जनपद बाहरी राज्यों के अपराधियों के शरणस्थली बनती जा रही है उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी प्रमुखता से उल्लेख किया था कि जो प्रदेश के अपराधियों के साथ गिरोह बनाकर तथा गिरोह संगठित कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने रेंज के अपने अधिनस्थ सभी एसएसपी और एसपी को लिखे गए पत्र में इस एक गम्भीर प्रकरण बताया था। आईजी ने 29 सितम्बर 2025 को लिखे गए अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया था कि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ बॉडर मीटिंग भी आयोजित करे ताकि किसी भी अपराधिक गतिविधियां होने तथा गतिविधियों में सम्मिलित अपराधियों से संबंधित जानकारी सांझा की जा सके।
आईजी गढ़वाल रेंज के उक्त पत्र के लिखे जाने के बाद भी उसे गम्भीरता से न लिया जाना विक्रम शर्मा की हत्या किया जाना इसका परिणाम है अगर समय रहते देहरादून पुलिस के अलाधिकारी पत्र को गम्भीरता से लेते और बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी देहरादून की पास कॉलोनियों, फ्लैट और गली महौल्लों में निवास कर रहे अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया जा सकता था तथा राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में वेट लिफ्टिंग की वापस जा रहे झारखण्ड के कुख्यात बदमाश विक्रम शर्मा की हत्या अंजाम देने से रोका जा सकता था।
देहरादून के डी.सी.आर.बी. प्रभारी द्वारा आईजी के उक्त पत्र का उल्लेख करते हुए अपनी आख्य पत्र के पत्रांक संख्या डी.सी.आर.बी.-अपराध-विविध/2025 दिनांक 09 दिसम्बर 2025 में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून को प्रेषित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!