पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते आरोपियों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*
घटना के बाद अपने एक अन्य साथी की टैक्सी से शव को ठिकाने लगाने ले गये थे चिडियापुर के जंगलों में
श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 11 फरवरी को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर अपने 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान के9 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में उसके9 फरवरी को कोर्ट की तारीख पर आने तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर बाद में घर आने की बात कहते हुए कही चले जाने की जानकारी मिली थी। साथ ही गुमशुदा दिगम्बर धीमान के कुछ अन्य साथियों जिनके साथ बैठकर वह अक्सर नशा करता था के भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब होना प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डोभाल ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान गुमशुदा के साथियों का उसी रात में एक टैक्सी के माध्यम से एक साथ जाने की जानकारी पुलिस को मिल गई थी।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो पता चला कि 17- फरवरी को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा विगत 9 फरवरी की रात्री में गुमशुदा के साथियों द्वारा उसकी टैक्सी से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर फेंकना बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगलों से बरामद करते हुए टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक दिगम्बर के धीमान के पिता सन्तराम पुत्र बुधई दास निवासीशास्त्रीनगर खाला, बसन्त विहार के बयानों व दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त गुमशुदगी को तरमीम करते हुए प्रकाश में आये आरोपियों हेमन्त सेमवाल, आदिल, संजू तथा अन्य के विरूद्ध थाना बसन्त विहार पर धारा: 103 (1), 238 (1), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मीडिया कर्मियों को पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक दिगम्बर धीमान कमरे में उसकी हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल तीनांे आरोपियों हेमन्त सेमवाल, संजू तथा आदिल को विगत शनिवार को आई0एस0बी0टी0 के पास हरिद्वार बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर उनके द्वारा घटना मे प्रयोग की गई स्टील की रॉड, लोहे के हथोडे व मृतक को जूतों को नेपाली फार्म के पास पुल के नीचे सूखी नदी से बरामद किया गया।