आरोपी की निशानदेही पर गुमशुदा के शव को पुलिस चिडियापुर के जंगल से किया बरामद
शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गलती से सर पर बेसबाल का बैट लगने से हुई थी मौत
श्याम टाइम्स देहरादून विगत 11 फरवरी को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर सूचना दी की उसका 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान विगत 09 फरवरी से गायब है तथा उसका कुछ भी अता-पता नहीं चल रहा है पर यह जनों द्वारा गायब युवक की तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका थाl को घर से बिना बसंत विहार पुलिस ने गायब हुए युवक के संबंध में गुमशुद की दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी थीl

देहरादून के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल ने अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताएं कि युवा के की गुमशुदीकी के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा क्षेत्राधिकार नगर और थाना अध्यक्ष पसंद बिहार को गुमशुदा व्यक्ति की तलाश करने के निर्देश दिए गए थेl
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोभाल ने बताया कि गुमशुदा के पिता संतराम से पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि गुमशुदा हुआ उनका पुत्र विगत 09 फरवरी को मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसके द्वारा अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही गई थी, जो उसके बाद घर वापस नहीं आया।
गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगम्बर धीमान 9 फरवरी से अपने घर नहीं आया, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर के मोबाइल नम्बर की सीडीआर का विशलेषण करते हुए सभी सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश व लोगो से पूछताछ की गई जाचं के दौरान जानकारी मिली कि गुमशुदा दिगम्बर के कुछ अन्य साथी, जो अक्सर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वो भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि गुमशुदा हुए युवक के संबंध में उसके दोस्तों के गायब हो जाने की जानकारी पर पुलिस टीम ने सन्देह के आधार पर गुमशुदा की तलाश के साथ-साथ उसके साथियों के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्रित करणी प्रारंभ कर दी थी, साथ ही गुमशुदा के साथियों के परिजनो व आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि विगत 9 फरवरी की रात्रि गुमशुदा के साथियों का उनमें से एक हेमन्त सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर 17 फरवरी को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि : विगत 9 फरवरी की रात्री में हेमन्त सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478 के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर ले गये थे, जिसे उनके द्वारा चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गये। रास्ते में उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उनके द्वारा बेसबाल के बैट से गलती से मृतक के सर पर चोट मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद किया गया तथा मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक अभियुक्त राजनन्दन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07- टीबी-3478 को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर रवाना की गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।