महिला सुरक्षा, लॉ एण्ड आर्डर तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक ठोस प्रयासों को बताया अपनी प्रार्थमिकता
पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर रहेगा फोकस
*सामजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध जीरो टालरेंस का दिया संदेश, होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*
होगी
मयूर गुप्ता
श्याम टाइम्स देहरादूनl अभी तक हरिद्वार जिले की कमान संभाल रहे आईपीएस अधिकारी परविंदर सिंह डोभाल ने शनिवार को देहरादून के एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया विगत दिवस शासन स्तर पर किए गए भारी फेरबदल के बाद शनिवार की सुबह परविंदर सिंह डूबल देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचे तथा उन्होंने वहां मौजूद अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद अपना कार्यभार ग्रहण कियाl
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परविंदर सिंह डबल ने अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में मीडिया कर्मियों को अवगत कराया। उन्होंने पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे।

इस दौरान महोदय द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह डोभाल ने मीडिया कर्मी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध को किसी भी सूरत में सर नहीं उठाने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अपराधी को उसी के तरीके से जवाब दिया जाएगाl
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में सुबह से लेकर 11:00 बजे तक बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चला जाएगा तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वाले और साइलेंसर निकाल कर वाहन चलाने वाले से शक्ति के साथ निभाता जाएगाl