10 हजार का ईनामी आया दून पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा हरिद्वार से किया गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार-वांछित-ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे , जिसके बाद जनपद सभी कोतवाली और थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी दी थी वह बताया कि शहर कोतवाली में पीड़ित आसिफ मलिक द्वारा विगत वर्ष प्रार्थना पत्र दिया कि मातावाला बाग के निकट अज्ञात आरोपियों द्वारा उनकी कार का पीछा करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर धारा- 109/125 /351(3)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत वर्ष 17 सितंबर को घटना में शामिल तीन आरोपियों यश ठाकुर, देवराज तथा प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य आरोपी सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रू0 10,000/- (दस हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!