देहरादून:- युवती की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मच्छी बाजार इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
![]()
यह कार्रवाई सीओ सिटी द्वारा की गई प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से सामने आया कि चौकी स्तर पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। मृतका ने 31 जनवरी को आरोपी युवक से जान का खतरा बताते हुए खुड़बुड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही आरोपी पर दबाव बनाया गया। शिकायत के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता बनी रही, जिसका नतीजा सोमवार को हुई जघन्य हत्या के रूप में सामने आया।