गुरुवार को ओबराय मोटर्स में टाटा की नई सिएरा को लांच करते शोरूम व कंपनी के अधिकारी आयोगक

दून में लांच हुई नई टाटा सिएरा

देहरादून: टाटा मोटर्स की प्रतिष्ठित एसयूवी नई टाटा सिएरा को गुरुवार को दून में ओबराय मोटर्स में लांच किया गया। अधिकृत टाटा शोरूम पर आयोजित कार्यक्रम में आटोमोबाइल प्रेमियों, ग्राहकों व कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। ओबराय मोटर्स के प्रबंध निदेशक राघव ओबराय ने कहा कि नई टाटा सिएरा को आधुनिक डिजाइन, उन्नत तकनीक और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी शहरी और पहाड़ी दोनों तरह की सड़कों पर बेहतरीन प्रदर्शन देने में सक्षम है। दमदार इंजन, आरामदायक इंटीरियर और आकर्षक एक्सटीरियर इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देता है। इसकी सस्पेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस को भी खास तौर पर डिजाइन किया गया है। शुरुआती बुकिंग को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी है। इस दौरान ओबराय – मोटर्स के महाप्रबंधक केके नौटियाल, क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव जोशी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!