मकान के बाहर खड़ी कार से लाईट चोरी करना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मयूर गुप्ता,देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्तम और पाॅश काॅलोनी भण्डारीबाग में आजकल चोरो और नशेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन किसी न किसी मकान में रात्रि के समय चोरी करने के लिए पहुंचने वाले चोर अपनी योजना को अमली जामा पहनाकर मकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर रहे है तो वहीं मकानों को बाहर खड़ी कारों की लाईट और अन्य सामान भी चोरी करने मंे कामयाब हो रहे है। विगत देर रात्रि क्षेत्र के लोगों ने एक चोर को पकड़कर स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी लेकिन घण्टों तक पटेलनगर पुलिस का कोई भी सिपाही बताए गए स्थान पर नहीं पहुंचा।
अब तो हद ही हो गई। चोर उच्चके और नशे का कारोबार करने तथा नशे के आदि युवक खुलेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की पाॅश काॅलोनी भण्ड़ारीबाग मंे इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है।

शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस दिन पाॅश काॅलोनी भण्ड़ारीबाग में किसी न किसी मकान को चोरो द्वारा निशाना नहीं बनाया गया हो। विगत देर रात्रि एक चोर ने भण्डारीबाग निवासी संजीव के मकान पर धावा बोल दिया और मकान मंे चोरी करनी प्रारंभ कर दी।
मकान मंे चोर की आहट होते ही संजीव सचेत हो गए और उन्होंने अपने परिजनों की मदद से चोर को पकड़ने का साहस दिखाया। बड़ी मशकत के बाद संजीव तथा आसपास के लोगांे ने मकान मंे चोरी करने की नियत से घुसे चोर को पकड़ लिया और उसे एक स्थान पर ले जाकर बांध दिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगांे ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशा करने का आदि है और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने क्षेत्र के लोगांे के सामने कुबुल किया कि वह स्मैक को लालपुल के समीप से खरीदकर लाता है।
इतना सुनते ही क्षेत्र के लोगों ने मकान मंे चोरी करने के लिए घुसे नशेड़ी चोर के संबंध मंे दूरभाष पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले से वाकिफ करवाया लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी ना ही तो कोतवाली से कोई पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचा और ना हीबाजार पुलिस .चैकी से कोई चीता पुलिसकर्मी बताए गए स्थान पर पहुंचा जिससे क्षेत्र के लोगों को पुलिस की कार्य प्रणाली पर हौरानी हुई। उधर
भण्ड़ारी बाग मंे ही निवास करने वाली एक महिला अंजली गुप्ता के मकान के बाहर खड़ी कार से चोरांे ने कार मंे लगी लाईट को चोरी कर लिया। महिला ने कार की लाईट चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरों मंे कैद चोर के संबंध मंे पटेलनगर कोतवाली और चैकी बाजार पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी लेकिन आजतक किसी भी पुलिसकर्मी ने उक्त महिला से संपर्क तक नहीं किया। लगता है कि कोतवाली पटेलनगर और बाजार चैकी पुलिसकर्मी क्षेत्र मंे किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रहे है।