श्याम टाइम्स देहरादून:– अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊँ रेंज सहित समस्त जनपदों के वरिष्ठपुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षक को के साथ लम्बित विवेचनाओं एवं शुक्रवार को बारावफात पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जनपदवार समीक्षा/चर्चा की गई।
एडीजीएलओ विमुरूगन ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपद प्रभारियों को ईद-ए-मिलादमिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्तिकानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध करने, थाना स्तर पर सीएलजी एवं पीस कमेटी की बैठकें आज ही आयोजित करने, पर्व पर भीड़ के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु यातायात प्लान बनाने हेतु निर्देश दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक ने विवेचनाओं को लेकर की गई अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक लम्बित विवेचना न केवल पीड़ित को न्याय दिलाने में विलंब करती है। उन्होंने सभी लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण निश्चित समयसीमा में किया जाए।
मुरुगेशन ने सभी जनपद प्रभारियों को अपने-अपने जनपद में लम्बित विवेचनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर उनकी प्रगति का परीक्षण, शेष रह गई कमियां कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। गैंगस्टर एक्ट के लम्बित विवेचनाओं में शेष कार्यवाही को जिलाधिकारी से समन्वय करते हुए कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उक्त के अतिरिक्त दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को भी अपने निकट पर्यवेक्षण में लम्बित मूल विवेचना, पार्ट पेण्डिग का निस्तारण करने और विवेचना में लापरवाही पर रखने वाले विवेचकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ विभाग के कार्रवाई करने के निर्देश दिएl