लग्जरी कारो से  शराब की तस्करी कर रहे  03 शराब तस्करों को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

-पकड़े गए शराब माफिया के कब्जे से डेढ़ लाख की 12 पेटी  विदेशी शराब हुई बरामद

-पंचायती चुनाव के प्रचार- प्रसार के लिए मंगाई गई थी   शराब की बड़ी मात्रा में

-थानाअध्यक्ष परमेश्वरी दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुनाव से पूर्व पकड़ी शराब तस्करी

श्याम टाइम्स, देहरादूनl आगामी पंचायत चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा चुनावो के दौरान अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब-मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सेलाकुई पुलिस द्वारा संदिग्ध शराब तस्करो व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया हैl  गठित पुलिस टीम के द्वारा  मंगलवार को चैकिंग के दौरान लेबर चौक के पास एक काले रंग की स्कार्पियो कार बिना नम्बर प्लेट 02  लोगो को हिरासत में लिया गया सेलाकुई थाने लाकर जब कर की तलाशी ली गई तो कर के अंदर से 06 पेटी विदेशी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (288 पव्वे अंग्रेजी शराब), तथा सेलाकुई स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास से 01 अन्य अभियुक्त को सुजुकी ब्रेजा कार सं0: 25 बीएच-2265-जे से कुल 06 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (288 पव्वे अंग्रेजी शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर आबकारी अधिनियम के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए । घटना में प्रयुक्त दोनो वाहनों को सीज किया गया।
थाना अध्यक्ष सेलाकुई परमेश्वरी भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए सभी माफिया से पूछताछ के दौरान जानकारी की गई तो उन्होंने अपने नाम मेहताब पुत्र फरीदुद्दीन निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, शौकिन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर,, राजवीर पुत्र दीपचन्द निवासी सिंहनीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून बतायाl
थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट ने बताया कि पकड़े गए शराब माफिया पूर्व में भी शराब की तस्करी का काम कर चुके हैं तथा हाल फिलहाल उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में शराब की मांग भर जाने के कारण उन्होंने एक बार फिर शराब तस्करी करने का धंधा अपनायाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!