-नदी में जलस्तर अचानक बढ जाने के कारण नदी के बीच बने टापू में फंस गये थे लोग
-दून पुलिस द्वारा एसडीआरएफ व जल पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू अभियान
श्याम टाइम्स, देहरादूनl डाकपत्थर स्थित यमुना नदी में टापू में फंसे लोगों को निकल जान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डाक पत्थर और स्थानीय कोतवाली पुलिस ने टापू में फंसे सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाल उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाl
क्षेत्राधिकार विकास नगर से भास्कर लाल शाह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास नगर तथा डाकपत्थर चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में एक टापू में कुछ पुरुष तथा महिलाएं फंसे गये है, जिस पर तत्काल पुलिस बल मय आपदा उपकरण के साथ एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोग टापू में फंसे हुए थे, जिस पर पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 व जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो(07 पुरूष व 04 महिला) को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा, जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और क्षेत्राधिकार विकास नगर भास्कर लाल साहनी आम जनमानस से अपील की जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है जिस कारण से पानी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया हैl उन्होंने लोगों से अपील की वह बारिश के मध्य नजर नदियों उसके किनारो पर जाने से बच्चे ताकि किसी अनहोनी की घटना को रोका जा सकेl
क्षेत्राधिकार विकास नगर में जानकारी देते हुए बताएं कि स्थानीय कोतवाली पुलिस चौकी डाकपत्थर और एसडीआरएफ द्वारा रिस्क पर निकल गए लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम कालीचरण पुत्र ठाकुर,अजीत कुमार पुत्र सतवीर , बिट्टू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह ,अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह , जगबीर पुत्र कलवा, हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिट्टू,चंद्रावती पत्नी जगबीर ,कल्पना पत्नी कालीचरण
सभी निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून के निवासी हैं।