–पकड़ा गया बदमाश अतर्राष्ट्रीय वन तस्करो के गैंग को सप्लाई करता था अवैध असलहे -पूर्व मे भी दिल्ली से 2000 अवैध कारतूस बरामदगी मे जा चुका है जेल
-ऑनलाइन बुकिंग लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कुरियर के माध्यम से महाराष्ट्र के गैंग तक सप्लाई करता था अवैध असलहे व कारतूस
- तीन दिवस पूर्व महाराष्ट्र मे वन्य जीवों के शिकारी गैंग के सदस्यो से हुए थे भारी मात्रा मे अवैध असलहे व कारतूस बरामद
श्याम टाइम्स देहरादून:- उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक के द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड़ मे निवास कर रहे बाहरी वांछित बदमाशों ,गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे ।
जिसके इसके बाद विगत 2 जुलाई को एसटीएफ उत्तराखंड को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना दी कि जनपद यवतमाल महाराष्ट्र के थाना यवतमाल सिटी मे पंजीकृत धारा 3(25), 4(25), 5(27) आर्म्स एक्ट , 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट पंजीकृत किया था जिसमे 2 शातिर वन्य जीव तस्करो की गिरफ्तारी की गई थी जिनसे एक- 22 कैलीबर की राइफल, एक -177 कैलीबर एयर गन, एक- डबल बोर पोट गन, एक -32 रिवाल्वर, एक- क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड के साथ , 05- कारतूस 12 बोर, 50- जिन्दा कारतूस , 85- जिंदा कारतूस, 0.22 कैलिबर के 90 जिंदा कारतूस, लॉन्ग राइफल बॉल इंडियन बॉल इंडियन गोला बारूद , स्टील और तांबे के 30 जिंदा कारतूस , 30 जिंदा कारतूस , एक- मिलिट्री रंग की बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुए थे । सम्बन्धित आरोपियों से भारी मात्रा मे बरामद हुए अवैध असलहो के सम्बन्ध मे पूछताछ से पता चला कि इस गैंग को ये सारे असलहे देहरादून के रहने वाले उनके गैंग के सदस्य कामरान अहमद द्वारा उपलब्ध कराए गए थे साथ ही पता चला कि इन असलहो का प्रयोग वन्य जीवों की शिकार करने के लिए प्रयोग किया जाता था । इस सूचना को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया ।


इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 नवनीत सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देहरादून मे कामरान अहमद की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित की गई पता चला कि अभियुक्त कामरान अहमद अंतर्राष्ट्रीय आर्म्स डीलर गैंग का सदस्य है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे अपने गैंग के सदस्यों के साथ 2000 (दो हजार अवैध कारतूस) बरामदी मे आर्म्स एक्ट मे वर्ष 2022 मे दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने से जेल जा चुका है । प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने से जेल जा चुका है ।
विगत 2 जुलाई को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वांछित अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2/118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया । कामरान अहमद से पूछताछ मे उसके अन्य देशों मे आने-जाने की जानकारी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिन पर एसटीएफ आगे कार्यावाही की योजना बना रही है ।