– पुलिस तथा फायर सर्विस की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चलाया राहत एवं बचाव कार्य
देहरादून! शनिवार की सुबह कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
तेज बारिश के कारण दो मकान जमीन दोष हो जाने और दो मकान में दरारें आ जाने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।
के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के मकान बरसात में गिरे हैं उनके नाम शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून , शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त और इसके अलावा जिन दो व्यक्तियों के मकान में डरा रही है उनके नाम गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम,