गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

एसएसपी  को मिली  सूचना पर पुलिस  ने की  छापेमारी
गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर पर चलाया जा रहा था देह व्यापार 

 देहरादून:- राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अपने अधीनस्थों को उक्त गेस्ट हाउस पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

उक्त सूचना पर एसएसपी अजय सिंह द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा कोतवाली शहर की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस देर रात्रि में राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली,  जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।


मौके से पुलिस टीम द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शहर कोतवाली में धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया। पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है, उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है।
छप्पर मार टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताएं कि उनके द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम तापस शाहू पुत्र स्व० सीताराम शाहू नि०- ग्राम शांतडा, पो०-जस्कगरी, थाना- रामनगर, – कान्तई जिला-ईस्ट मिगनापुर पश्चिम
कमलेश साहनी पुत्र कतलाल साहनी निवासी- रागवा पो०- कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार,  निक्का देवी पत्नी कमलवीर साहनी निवासी ग्राम रागवा पो० कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, विहार, संजीत कुमार पुत्र गंगोरी प्रसाद ग्रा०- कमलवीधा, पो०-बुन्दावन, थाना- अररिया, तह०- अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार ,गुल्ली देवी पत्नी विन्देश्वर साहनी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, विहार, हाल- सी ब्लॉक कालोनी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून,मनु गुरंग पुत्री भीम बहादुर गुरंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल थाना जयगांव जिला आलीपुर द्वारा हाल प्रेमनगर, देहरादून बताएं”!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!