करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल भू माफिया को सहारनपुर से किया गिरफ्तार

पीड़ित की करोडों की भूमि को हडपने की नीयत से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूमी पर लिया था स्टे

10 वर्ष पूर्व मृत वादी के ममेरे दादाजी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खडा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बनाया था भूमि का फर्जी अधिकार पत्र

धोखाधड़ी में शामिल मुख्य महिला आरोपी को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

श्याम टाइम्स देहरादून l कोतवाली पटेल नगर पर राहुल देव पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार निवासी सी-19 टर्नर रोड, पटेलनगर द्वारा वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई की उनके ममेरे दादा स्व0 श्री केवल कृष्ण द्वारा अपनी सम्पत्ति वसीयत के माध्यम से वर्ष 2009 में उनके नाम की गई थी तथा वर्ष 2016 में उनके ममेरे दादाजी के देहान्त के उपरान्त उनके द्वारा वर्ष 2024 में वसीयत के आधार पर उक्त सम्पत्ति को अपने नाम पर अंकित कराया गया था। वर्ष 2026 में भूमि की फर्द निकालने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि बबीता देवी पत्नी टेक सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों राजकमल पुत्र रामपाल तथा मो० इनाम कुरैशी पुत्र हाजी अब्दुल के साथ मिलकर उनके मृत ममेरे दादा जी स्व0 श्री केवल कृष्ण के नाम से वर्ष 2025 की एक कूटरचित अधिकार पत्र/एटार्नी के आधार पर उनके मृत दादाजी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खडा कर उक्त सम्पत्ति पर स्टे हेतु आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया गया था तथा उक्त फर्जी अधिकार पत्र/एटार्नी पर राजकमल पुत्र रामपाल तथा मौ0 ईनाम कुरैशी पुत्र हाजी अब्दुल गवाह के रूप मे थे। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर  विगत 17 अप्रैल को कोतवाली पटेल नगर पर धारा- 318(4)/336(3)/338/340(4)/61(2) बीएनएस बनाम बबीता देवी व अन्य पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रकरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करते हुए प्रकरण में नामजद आरोपियों गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियोग में नामजद बबीता पत्नी टेक सिहं को पूर्व में विगत 1 जून को सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी, पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई को सूचना के आधार पर फरार चल रहे  राजकमल पुत्र स्व० रामपाल को जय कॉलोनी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *