दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे

दहेज हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम का किया था गठन

श्याम टाइम्स देहरादूनl श्रीमती सीमा कण्डारी पत्नी स्व0 सुमेर सिंह कण्डारी निवासी श्रीकोट, निकट गेस गोदाम श्रीनगर जिला पौडी गढवाल द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवम्बर 2025 में सौरभ खत्री निवासी लक्ष्मण एन्कलेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला, देहरादून के साथ होने व विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करने तथा उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष (पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी व ननद चारू) द्वारा वादिनी की पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल: धारा 80(2) बीएनएस बनाम सौरभ खत्री आदि पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी डोईवाला के के पर्यवेक्षण में डोईवाला कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक सुपुर्द करते हुए उनके नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया, साथ ही घटना मे नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

गठित टीम द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए वादिनी व अभियोग से सम्बन्धित अन्य गवाहों के बयान अंकित किये गये। इस दौरान पुलिस टीम को मृतका की मां द्वारा घटना से पूर्व मृतका द्वारा उन्हें भेजी गयी एक वीडियो उपलब्ध कराई गयी, जिसमें मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने की बात बताई गयी थी।

पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर  1 अगस्त शनिवार को   घटना में नामजद  सौरभ खत्री पुत्र स्व0मनोहर खत्री तथा  सुरभि खत्री उर्फ चारू पुत्री स्व0 मनोहर खत्री निवासीगण लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म हर्रावाला कोतावाली डोईवाला देहरादून को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *