कुंभ में इस बार पहले वाले कुंभ के पुलिसकर्मी होंगे तैनात:- आईजी गढ़वाल रेंज

पुलिस विभाग के किसी भी कार्यालय में तैनात उक्त पुलिस कर्मियों को लाया जाएगा वापस कुंभ में
मयूर गुप्ता
श्याम टाइम्स देहरादूनl अगले वर्ष 2027 में प्रारंभ होने वाले कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और वीवीआइपीओ की सुरक्षा को प्रमुखता देते हुए गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने उन पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कर उनके समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं जो वर्ष 2020 के कुंभ मेले में जिस टाइम कोरोना कल अपने चरण प्रथम वहां पर थे वहां प वहां पर थे वहां पर तैनात थे और कुंभ मेले में स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में अपनी जान जोखिम में डाले हुए थेl
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने सोमवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताएं कि अगले वर्ष 2027 में आरंभ होने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा को प्रमुखता से लिया गया हैl
आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह वर्ष 2020 में कुंभ मेले के दौरान तैनात रहे एसपी, डिप्टी एसपी ,इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक, महिला निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की सूची तैयार करें और उक्त सूची को उनके समक्ष पेश करेंl आईजी ने बताया कि 2020 के कुंभ मेले के दौरान तैनात रहने वाले अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की वर्तमान में तैनाती विभाग के किसी भी कार्यालय कोतवाली थाने या चौकी पर है तो वह पूरे प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से उसकी सूचित करें तथा इस बात का पता लगे कि उक्त पुलिसकर्मी कहां पर तैनात हैंl
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बताया कि विगत 2020 के कुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जिस तरह कोरोना कल के दौरान कुंभ मेले को शांतिपूर्वक ढंग से अपनी जान जोखिम में डालकर संपन्न कराया था वह उक्त पुलिसकर्मियों के अदम साहस और परिचय को भूल नहीं सकतेl
उन्होंने बताया कि अगले वर्ष प्रारंभ होने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा को देखते हुए उनके द्वारा अभी से उन पुलिस कर्मियों की तैनाती के संबंध में सूची तलब की गई है प्रमुखता के आधार पर उक्त पुलिसकर्मियों को ही 2027 के कुंभ मेले में तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी आतंकी वारदात या अन्य किसी वारदात को कुंभ मेले में होने से रोका जा सकेl

राजीव स्वरूप ने बताया कि उनका पूरा-पूरा प्रयास रहेगा की वर्ष 2027 के कुंभ मेले में किसी भी वारदात को होने ने दिया जाए इसके लिए डॉग स्क्वायर ,क्यूबिक रिस्पांस टीम ,एनडीआरफ, एसडीआरएफ ,आइटीबीपी, आईआरबी द्वितीय, और पुलिस विभाग के अन्य विभाग में तहत पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों से लैस कर वहां पर तैनात किया जाएl
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान गंगा में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाए जाने के लिए वहां पर गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे जो समय रहते यदि कोई गंगा में स्नान करते समय डूब जाने की स्थिति में रहा तो उसे उसके परिजनों से मिलाया जा सकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!