तिब्बत मार्किट हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में कारोबारी अर्जुन की हत्या ने शहर में डर का माहौल पैदा कर दिया था। अब पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर और उसके साथी को दबोच लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज कोरोनेशन चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक़, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए सघन नाकेबंदी और चेकिंग अभियान का असर सामने आया। रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में नाकेबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान, लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्कूटी सवार एक बदमाश ने पुलिस को रोकने से इनकार कर खंडहर फैक्ट्री की ओर भागा और वहां फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में उसका दाहिना पैर घायल हुआ।

एसएसपी देहरादून ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुई हत्या की वारदात स्वीकार की है।

पुलिस अब आगे की पूछताछ और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि पुलिस की सक्रियता के कारण हत्यारे अब सुरक्षित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!