◼️ परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
◼️ महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे
देहरादून l पुलिस महानिदेशक के निर्देशों में पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक ने गुरुवार को पलटन बाजार स्थित घटनास्थल पर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचकर वहां का निरीक्षण कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनके पक्ष को गंभीरतापूर्वक सुना तथा बयान दर्ज किए। घटना से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण बिन्दु पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक ढंग से की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि किसी भी स्तर पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही अथवा त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसके बाद में सीधे कोतवाली नगर पहुंची और उन्होंने कोतवाली नगर मैं दस्तावेजों को खंगालने के बाद पुलिस चौकी खुड़बुड़ा पहुंचकर प्रकरण से संबंधित अभिलेखों, प्राप्त सूचनाओं एवं पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े दस्तावेजों का भी विस्तृत अवलोकन किया और कहा कि जांच के दौरान घटना के समय पुलिस रिस्पॉन्स, प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्यवाहीजैसे सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जा रहा है। दिन खड़े हुई युवती की हत्या के मामले के संबंध में सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संवेदनशील प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जांच की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।