एसटीएफ  15 हजार का ईनामी नितीश चौधरी बिहार से गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादून! एसटीएफ द्वारा बिहार में बाढ़ के चलते कठिन परिस्थितियों में 1 किमी0 चौड़ी नदी को नाव से पार कर ईनामी की गिरफ्तारी की गयी जोकि चारों ओर पानी से घिरे एक टापू में छिपकर रह रहा था, ईनामी अपराधी थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून से एक रेप के मुकदमे में वांछित चल रहा था व पिछले वर्ष अगस्त माह में घटना के बाद से ही फरार हो गया था।

पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड  दीपम सेठ द्वारा राज्य में जघन्य अपराधों में लम्बे समय से वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को निर्देशित किया गया थाl नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, व पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आरबी चमोला के नेतृत्व में टीम का गठन कर उपरोक्त लम्बे समय से फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना प्रेमनगर पुलिस के साथ बलात्संग के मुकदमे में वांछित 15 हजार के ईनामी अपराधी नितीश चौधरी पुत्र गोसांई चौधरी निवासी विल्स सिरवर थाना महिषी जिला सहरसा बिहार, को बिहार के सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में  जानकारी देते हुए बताया की गठित टीम द्वारासूचनाओं काम करते हुए काम करते हुए उक्त अपराधी की  गिरफ्तारी की गयी। टीम द्वारा स्थानीय बिहारी वेशभूषा में पैदल चल कर व नाव से कई नदियों को पार कर रेप के इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि ऑप्रेशन में टीम पिछले 4-5 दिन बिहार में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। गिरफ्तार अपराधी थाना प्रेमनगर देहरादून से बलात्कार के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का इनाम घोषित किया गया थाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *