कावड़ यात्रा को देख एसएसपी ऋषिकेश में कावड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

-कावड़ पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के दिए निर्देश
– यातायात संचालन हेतु सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन से निगरानी के निर्देश
श्याम टाइम्स देहरादून:– 11 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे कांवड मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एंव यातायात व्यवस्था का जायजा लेने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र मे कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा कांवड मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्त अधिकारियो के साथ विचार विमर्श करते हुये उन्हे सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में  आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अगले महीने की 11 तारीख से प्रारंभ होने वाली कांवड यात्रा मार्ग पर कांवड मेले में आने वाले श्रद्धालुओ के वाहनो की पार्किग हेतु आईडीपी तथा खांड गांव मे बनाये गये पार्किग स्थलो के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त पार्किग स्थलो पर श्रद्धालुओ की सुविधा हेतु सभी बुनियादी व्यवस्थाओ को उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित करने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये तथा कांवड मेले के दौरान सुरक्षा में लगने वाले पुलिस बल का समय से आंकलन करते हुये कावड़ मेला क्षेत्र में समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त कांवड यात्रा मार्ग पर यातायात का सुचारु संचालन हेतु सीसीटीवी कैमरो तथा ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखने हेतु अधिनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *