एसटीएफ ने दो  साल से फरार दुष्कर्मी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

बलात्कार के फरार आरोपी पर घोषित था 50000 का इनाम

श्याम टाइम्स देहरादून:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पिछले दो वर्षों से पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।
विगत 2 वर्ष 8 फरवरी  को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में अभियुक्त महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह पुत्र मन बहादुर, निवासी ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर के विरुद्ध बलात्कार की  धारा 376, 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बलात्कार की धारा समेत अन्य में दर्ज किए गए मुकदमे के दौरान आरोपी के खिलाफ एससी एसटी की धारा 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii), 3(2)(v), 3(2)(va) की वृद्धि की गई थी।
फॉरेस्ट पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि आरोपी बलात्कार की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस स्तर से काफी प्रयास किए गए थे लेकिन हर बार यह अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिस पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए  महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आरोपी पर 50,000 का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था। घोषित फरार आरोपियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा मुहिम चला रखी है जिस पर एसटीएफ टीम द्वारा इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भिन्न भिन्न राज्यों में दबिशें दी जा रही थी एसटीएफ के लगातार प्रयासों के बाद एसटीएफ टीम ने  इंटेलिजेंस के आधार पर बलात्कार के फरार आरोपी का पता लगाकर आरोपी महेंद्र सिंह  पान सिंह सिंह पुत्र मन बहादुर निवासी ग्राम धाम सेवा थाना वैजनाथ जिला बागेश्वर को निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बुलाने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपराधिक मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा घोषित किए गए इनामी फरार बदमाशों और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टैक्स फोर्स की टीम लगातार सर्विलेंस अन्य माध्यमों से प्रयासरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!