-नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध भी पुलिस ने बढ़ाया कार्रवाई का दायरा
-विगत डेढ़ वर्षों में नियमो का उल्लंघन करने वाले 02 लाख से -अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई*
मयूर गुप्ता
देहरादून:– दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव व यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की चेकिंग सुनिश्चित कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा जनपद के समस्त अंतरराज्यीय चैक पोस्टों पर भी जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए वाहन चालकों के एल्कोमीटर के माध्यम से आकस्मिक चैकिंग की जा रही है।
पर्यटक सीजन के दृष्टिगत सभी अंतरराज्यीय चैक पोस्टों बाहरी राज्यो से आने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है, पर सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सभी वाहन चालकों/ पर्यटकों का सहयोग अपेक्षित है। अतः सभी वाहन चालकों/ पर्यटकों से अपेक्षा है कि सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में अपना सहयोग प्रदान करें।

सड़क सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम का सड़क दुर्घटनाओं में भी असर दिखा है, विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष की शुरुआती पांच माह में सड़क दुर्घटनाओं में 21 प्रतिशत तक की कमी आई है तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए जबकि पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी लोगों को सडक दुर्घटनाओं के कारणों तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वर्ष 2024 व 2015 (माह मई तक) में हुई दुर्घटनाओं का तुलनात्मक
दुर्घटना/ प्रतिशतवार
वर्ष: 2024 – 217
वर्ष: 2025 – 172 (21% कमी ), मृतक
वर्ष: 2024- 89
वर्ष: 2025 – 70 (21% कमी ) , घायल
वर्ष: 2024- 173
वर्ष: 2025 – 126 ( 27 प्रतिशत कमी ) नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
शराब पीकर वाहन चलाना
वर्ष 2023-24 – 526
वर्ष 2024-25 – 2535 ( 381 प्रतिशत की वृद्धि) ,खतरनाक तरीके से वाहन चलाना ,वर्ष 2023-24 – 425
वर्ष 2024-25 – 993 (133 प्रतिशत की वृद्धि)
ओवर स्पीड
वर्ष 2023-24 – 634
वर्ष 2024-25 – 1240 (95 प्रतिशत की वृद्धि)
बिना हेलमेट
वर्ष 2023-24 – 4416
वर्ष 2024-25 – 8932 (102 प्रतिशत की वृद्धि)-
रेड लाइट जंप
वर्ष 2023-24 – 177
वर्ष 2024-25 – 875 ( 394 प्रतिशत की वृद्धि)
नाबालिक द्वारा वाहन चलाना
वर्ष 2023-24 – 26
वर्ष 2024-25 – 266 ( 923 प्रतिशत की वृद्धि)
ट्रिपल राइडिंग
वर्ष 2023-24 – 843
वर्ष 2024-25 – 2370 ( 181 प्रतिशत की वृद्धि ) मोबाइल फोन का प्रयोगवर्ष 2023-24 – 609
वर्ष 2024-25 – 1209 ( 98 % की वृद्धि)