Big News : मसूरी : शराब की दुकान में ओवर रेटिंग को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, 2 गंभीर घायल, वीडियो देखें – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

पहाड़ों की रानी मसूरी में शराब की दुकान में ओवररेटिंग को लेकर बीती रात स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस मौके पर कुछ लोग घायल भी हो गए. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मसूरी में शराब की दुकान में ओवर रेटिंग को लेकर बवाल

घटना बीती रात की है. बताया जा रहा है कि मसूरी में घंटाघर स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक बियर लेने के लिए गए थे. जिस पर दुकानदार द्वारा ओवर रेट मांगा जा रहा था, जिसका युवकों ने विरोध किया. इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच में हाथापाई शुरू हो गई. जिसमें दो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई है.

दो युवकों में सिर पर आई गंभीर चोट

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही मसूरी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : शराब ठेके के कर्मचारियों की दबंगई, ओवर रेटिंग की शिकायत करने पर ग्राहक को पीटा



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!