स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने उधम सिंह नगर के  थाना खटीमा क्षेत्र से 42  रूपये की हेरोइन के साथ नशा किया गिरफ्तार 

🔶. पकड़े गए नशा तस्कर के कब्जे से 42 लाख  की   हेरोइन की  बरामद 
श्याम टाइम्स देहरादून: मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियानके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने क्या आदेश दिए गए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक  स्वप्न किशोर सिंह व सीओ  आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक  (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में विकास दिवस देर शाम को  एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया-कुटरी बाईपास पर बने स्टोन क्रेशर के पास सुजिया गाँव की ओर जाने वाली सड़क से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।   अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन नानकमत्ता के हैरी नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह खटीमा क्षेत्र में छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है।स्पेशल टास्क फोर्स टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!