सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने हड़ताल कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

श्याम टाइम्स देहरादून l सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने हड़ताल कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

आज सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की कार्यकर्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंदन नगर में एकत्रित हो कर प्रदर्शन कर धरना दिया ।
इस अवसर पर धरने को संबोधित करते सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आशा यूनियन के पदाधिकारियों से 3 मार्च 2024 को वायदा किया था कि वे आशाओं का मानदेय बढ़ाएंगे किंतु उनके द्वारा आज तक भी मानदेय बढ़ाने की बात तो दूर की कौड़ी हो गयी उस पर कोई विचार विमर्श तक नहीं किया है । इससे उनकी नीयत पर शक हो रहा है वे जुठा आश्वासन देते है । उन्होंने कहा कि इससे उनका मजदूर विरोधी चेहरा तो है ही वहीं व महिला विरोधी भी है इन्हें महिलाएं आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि 18 , 19 व 20 नवंबर 2026 के सीटू के सचिवालय पर आयोजित महापड़ाव में आशाएं पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में भागीदारी करेंगी ।
यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है वे इस आंदोलन को व्यापक करेंगी ।
इस अवसर पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल,सचिव हिमांशु चौहान, यूनियन महामंत्री लोकेश देवी,कलावती चंदोला, सुनीता चौहान , राधा गुप्ता, मीना जखमोला ,नीलम देवी , कल्पेश्वरी देवी , नैना राणा , सरिता नौटियाल,गीता राणा , नीरज यादव , कमला पाण्डेय , चमन शर्मा ,स्नेह लता आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *