पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख की डकैती की घटना में शामिल 02 ओर आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,
फरार चल रहे दोनों को गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग से पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना के बाद से ही चल रहे थे फरार
पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटे गए 82 हजार रुपये हुए बरामद
डकैती की घटना में शामिल 05 आरोपियों को पूर्व में भेजा जा चुका सलाखों के पीछे
श्याम टाइम देहरादून विगत 7 नवंबर को राजेश कुमार सोनी पुत्र धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून के प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये लेने जाने के दौरान उनके साथी दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ श्री महंत हॉस्पिटल अस्पताल के पास कुछ युवकों द्वारा उनसे मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में धारा 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटी दीपावली 9 नवंबर को को घटना में शामिल 03 आरोपियों रवजीत सिंह उर्फ हैप्पी जसमीत सिंह, शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000 रुपये के साथ गिरफ्तार तथा दिनांक 10/11/26 को कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव व सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर को गिरफ्तार किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के के बाद पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य फरार चल रहे दोनों आरोपियों सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के संबंध में सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई । फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल फरार चल रहे सिद्वान्त बडोनी पुत्र भारतभूषण को घटना में लूटे गए 40 हजार के साथ तथा दीपक सिंह शेखावत पुत्र बिहार सिहं को घटना 42 हजार के साथ गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमदर सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डकैती के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस द्वारा अब तक पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 03 लाख 02 हजार/- रुपये बरामद किए गए हैं।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस द्वारा 14 लाख की डकैती डालने के आरोप में पकड़े गए दोनों देखे तो के नाम और पते
देहरादून सिद्वान्त बडोनी पुत्र भारतभूषण, निवासी 391 खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादूनl दीपक सिंह शेखावत पुत्र बिहार सिहं, निवासी 14 एमडीडीए काँलोनी लक्ष्मण चौक देहरादूनl पुलिस द्वारा पकड़े गए डकैत सिद्वान्त बडोनी से(40 हजार रुo) और दीपक सिंह शेखावत से (42 हजार रुo)