एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार जारी
एक डकैत को चंबा से तथा दूसरे को पटेल नगर क्षेत्र से किया गया
आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटे गए 70,000 रुपये हुए बरामद
पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिश
श्याम टाइम्स देहरादूनl
विगत 7 नवंबर को राजेश कुमार सोनी पुत्र श्री धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून द्वारा उनके घर हरिपुर कलां से देहरादून, दिनेश तिवारी जी के पास एक प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये लेने जाने तथा वादी के अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ वाहन से जाने के दौरान इंद्रेश हॉस्पीटल के पास कुछ युवकों द्वारा उनसे मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में धारा 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत 9 नवंबर सोमवार को डकैती की वारदात शामिल सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी जसमीत सिंह, शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। सभी आरोपी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे,फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर तभी से दी जा रही थी बुधवार 10 नवंबर को डकैती की वारदात में शामिल शामिल फरार चल रहे कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव को चंबा टिहरी गढ़वाल से तथा सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में अब तक कुल 05 और उपयोग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2,20,000/- रुपये बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
पटेल नगर कोतवाली पुलिस द्वारा डकैती के मामले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों के नाम
देहरादूनl कारण यादव पुत्र केशरी यादव, निवासी गांव गुरुगोटा, पोस्ट ऑफिस नानपारा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, हाल देहराखास, देहरादून,
साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर, निवासी 411 नई बस्ती, गांधीग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून ।