रिश्ते हुए कलंकित पुत्र ने पिता को चाकू से वार कर मौत के घाट उतरा चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड कुल्हन सहस्त्र धारा रोड

श्याम टाइम्स देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के गांव चलांग  पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार  दिया घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी की

राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से जानकारी मिली किचलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता को चाकू मार दिया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष पीढ़ी भट्ट भारी पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पद बढ़ाने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूरे मामले की जानकारी की तथा खून से लथपथ घायल मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहाँ  उपचार के दौरान चिकित्सक ने  घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। प्रारंभिक जांच व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर  जानकारी मिली कि नितिन राणा पुत्र मदन राणा निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष का आज किसी बात को लेकर उसका अपने पिता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने पिता मदन राणा पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितिन को हिरासत में लिया गया। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*विवरण अभियुक्त :* नितिन राणा पुत्र मदन राणा निवासी : चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *