चारधाम यात्रा सुरक्षा के लिए एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था पहुंचे श्री बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा सुरक्षा -जवानों से संवाद, श्रद्धालुओं से फीडबैक और सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
श्याम समाचार देहरादून। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर, बुधवार को वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचे। मुरुगेशन  श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर और इसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  अपर पुलिस महानिदेशक ने मंदिर के भीतर और बाहर बढ़ती भीड़ को कुशलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधन की  जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार की सुबह अपर  पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने वहां पर जवानों से संवाद, जानीं समस्याएं और बढ़ाया हौसला
निरीक्षण के दौरान, एडीजी महोदय प्रत्येक ड्यूटी प्वांइट पर जाकर तैनात पुलिस के जवानों से व्यक्तिगत रूप से मिले। उन्होंने जवानों से परिचय प्राप्त किया और उनसे ड्यूटी के उनके अनुभवों और सामने आ रही संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विषम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से कर्तव्य निभा रहे इन जवानों का हौसला अफजाई करते हुए महोदय ने उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने अतिथि देवो भव:’ का दिया मंत्र
जवानों को संबोधित करते हुए, एडीजी ने ‘अतिथि देवो भव:’ के भाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारे लिए अतिथि के समान है। पुलिस का प्राथमिक दायित्व है कि इस भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!