बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 03 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

 

एसएसपी परमिंदर सिंह डोभाल के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई ज्वेलरी, नगदी, लैपटॉप, व अन्य सामान हुआ बरामद

बसंत विहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कुख्यात चोर नशे का है आदि, अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए द्वारा दिया गया था चोरी की घटनाओ को अंजाम

पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल, कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आया था बाहर

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत

थाना अध्यक्ष वसंत विहार अमित शर्मा के नेतृत्व में बसंत विहार पुलिस  की गिरफ्त में आया कुख्यात चोर

श्याम टाइम्स देहरादून विगत 1 नवंबर को बसंत विहार थाने पर तीन लोगों ने लिखित में दिए गए प्रार्थना पत्र में जानकारी देते हुए बताया कि चोरों द्वारा उनकी दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात में नगदी चोरी कर ली गईl अलग अलग व्यक्तियों, अंकित सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम माजरा लक्ष्मी पैलेस होटल, अंशुल पालीवाल पुत्र प्रदीप पालीवाल निवासी 68 शिवालिक पुरम वसंत विहार, अश्वनी कुमार पुत्र नंदलाल निवासी 219 लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर आकर प्रार्थना पत्र दिये कि  31 अक्टूबर  की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकानों से ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में दिया गया, जिस पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 305(A)/331(2) BNS के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

थाना अध्यक्ष वसंत विहार अमित शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले चोरों का पता लगाने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए थे। इसी दौरान गठित टीमो द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनास्थल व उसके आसपास लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों की जानकारी की गई साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आए आरोपियों की स्थिति की जानकारी कर उनका भौत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के बाद विगत 02 नवंबर  को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा को मलिक चौक के पास चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पटेल नगर में हुई चोरी के मामले में जेल से छुटकारा आया थासुनील उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा

देहरादून l बसंत विहार थाने लाकर पकड़े गए चोर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में थाना पटेलनगर से चोरी के मुकदमे में जेल गया था तथा कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये उसके द्वारा रात्रि में मौका देखकर जीएमएस रोड स्थित अलग अलग दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में रखी ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में है कुख्यात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक मे था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष बसंत विहार अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा गिरफ्तार क्या-क्या आरोपी आदतन अपराधी है जो पूर्व में कई बार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

वसंत विहार पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर का नाम और पता नाम पता

देहरादूनl सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा पुत्र रामकृपाल निवासी देहराखास, थाना पटेल नगर, देहरादून,

पकड़े गए कुख्यात चोर के पास से बरामद जेवरात

देहरादूनl ब्लैक एसर का लैपटॉप – 01,वीवो कंपनी के सिल्वर व ब्राउन रंग के मल्टीमीडिया फोन – 02,पायल सफेद धातु – 01 जोड़ी, चैन सफेद धातु – 01,  नगदी – 4300

पकड़े गए चोर सुनील उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा का आपराधिक इतिहास

देहरादूनl मु०अ०सं०- 409/24 धारा – 380/411/457 भादवि, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 609/24 धारा 305(A)/317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 210/25 धारा 305 (A)/331(2)/ 317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 44/26 धारा 303(2)/ 317(2) बीएनएस, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, मु०अ०सं०- 120/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, मु०अ०सं०- 194/25 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना बसंत विहार, देहरादून, मु०अ०सं०- 234/26 धारा 331(2)/305(ए)/ 317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार, देहरादून, मु०अ०सं०- 235/26 धारा 331(2)/ 305(A)/317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार, देहरादून, मु०अ०सं०- 236/26 धारा 305 (A) 317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार, देहरादून

चोरों को पकड़ने वाली बसंत विहार पुलिस टीम के नाम  :-

देहरादून l उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर, अ०उ०नि० गंभीर सिंह राणा, हे०का० जितेंद्र कुमार, का० हेमवती नंदन, का० दीपक, का० विपिन, का० शार्दूल, का० नीरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *