बिल्डर की निर्माणाधीन भवन से गिरकर रहस्यम परिस्थितियों में दर्दनाक मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंची

श्याम टाइम देहरादून।  26 अक्टूबर सोमवार को  लगभग 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से रायपुर क्षेत्रान्तर्गत एटीएस कॉलोनी से पूर्व स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर, चौकी प्रभारी मयूर विहार  तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब मौके का निरीक्षण किया तो उन्हें जानकारी मिली कि जो व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी रक्तस्राव हुआ था। उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने जब जानकारी की मृतक की पहचान पंकज मित्तल पुत्र पवन कुमार, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी मकान संख्या 370, बट्टन लाल रोड, वार्ड संख्या 18, सेक्टर 3-ए, गोबिंदगढ़, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक कोमो के पर बुलाकर वहां का निरीक्षण कराया गया।

रायपुर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इस बात के संकेत मिले हैं कि मृतक की मृत्यु निर्माणाधीन भवन की पाँचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई है।

मृतक क्षेत्राधिकार डोईवाला ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताएं कि के शव का पंचायतनामा भरकर उसे परीक्षण हेतु भेज दिया क्या है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों एवं पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। जाँच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *