
गिरफ्तार आरोपी कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कर रहा था 05 लाख की मांग
पीड़ित द्वारा आरोपी से डरकर उसके खातों में किया था 50 हज़ार का भुकतान
आरोपी द्वारा डायरी में मोबाइल को छुपाने के लिए बनाया था सीक्रेट चैंबर, जिसके माध्यम से लोगों की गोपनीय रूप से बनाता था वीडियो
आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो हुए बरामद, की जा रही जांच
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध देहरादून सहित अन्य प्रांतों में भी धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट के दर्जनों अभियोग पंजीकृत
श्याम टाइम्स देहरादूनl सोमवार 19 अक्टूबर को कोतवाली पटेलनगर पर तनवीर खान पुत्र ताज खान निवासी आज़ाद कॉलोनी माजरा कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विगत कई वर्षों से वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहे है तथा वर्तमान में चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उनका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। आज प्रातः एक नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार व्हाट्सएप कॉल आयी पर व्यस्त होने के कारण वह उक्त कॉल को नहीं उठा पाए, इसके पश्चात उक्त नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को एक न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताते हुए उनसे प्रॉपर्टी के किसी मामले में संपर्क करने की बात बताई तथा कुछ समय उक्त नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आने पर उनके द्वारा उक्त कॉल को रिसीव किया गया तो सामने वाले व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर धमकाते हुए अपने पास उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ खबरों के होने तथा उसे अपने न्यूज़ चैनल पर चलाकर उनके लिए दिक्कतें खड़ी करने तथा उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई व खबरें न चलाने के एवज में उनसे 05 लाख रुपये की मांग की गई।
उक्त व्यक्ति की धमकी से डर कर उनके द्वारा उक्त व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट, जो अनुज अग्रवाल के नाम से था, मे 50 हजार रूपये डाल दिए। पैसे डालने के बाद उक्त व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पूरे पैसे ना देने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की धमकी दी गई। उक्त व्यक्ति के द्वारा दी गई धमकी से वह काफी डरे हुए हैं। प्रार्थना पत्र के साथ वादी द्वारा गुप्त व्यक्ति के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट व एकाउंट मे पैसे जमा करने का प्रमाण उपलब्ध कराये गये।
प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर धारा 308(2), 308(4), 351(3),352 बीएनएस बनाम अनुज अग्रवाल पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा अभियोग में कार्रवाई के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। जिस संबंध जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि फर्जी पत्रकार अनुज अग्रवाल को पकड़ने के लिए गठित टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यो का अवलोकन किया गया तथा वादी से संपर्क करने वाले व्यक्ति की पुष्टि अनुज अग्रवाल के रूप में हुई, तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा एक न्यूज़ प्लेटफार्म को संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त व्यक्ति संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने पर उसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई अभियोगों के दर्ज होने तथा उक्त व्यक्ति का कोतवाली पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर है , जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विगत 19 अक्टूबर सोमवार की रात्रि में अनुज अग्रवाल को पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 03 मोबाइल फोन व 01 डायरी बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपों से पुलिस ने जो डायरी बरामद की उसके अंदर वह अपने रूप से मोबाइल छिपाने का बनाया गया था स्थान
देहरादूनl पकड़े गए आरोपीय अनुजअग्रवाल से जो डायरी कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा बरामद की गई उसकी जांच की गई तो राजस्थानी पुलिस से देखकर दंग रह गई की डायरी के अंदर गोपनीय रूप से मोबाइल को छुपाने के लिए बनाया गया सीक्रेट चैंबर था जिसमे पकड़ा गया आरोपी मोबाइल फ़ोन को छिपाकर गोपनीय रूप से लोगों के वीडियो बनाता था। आरोपी द्वारा मोबाइल फ़ोन से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पकड़े गए अनुज अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में है 9 अभियोग पंजीकृत
देहरादूनl मु०अ०सँ०- 329/2010 धारा- 147/323/452/ 504/506/427 भादवि, कोतवाली पटेल नगर, मु०अ०सँ०- 310/2010 धारा 186,224,225 भादवि, कोतवाली पटेल नगर, मु०अ०सँ०- 121/2012 धारा 341, 420, 467,468,504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर,मु०अ०सँ०- 24/2016 धारा 420,467,468,504, 506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर, मु०अ०सँ०- 364/2015 धारा 420, 406,504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर,मु०अ०सँ०- 87/2016 धारा 420, 406, 504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर,मु०अ०सँ०- 397/2011 धारा 420, 506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर, मु०अ०सँ०- 136/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पटेल नगर, मु०अ०सँ०- 435/2017 धारा 3(1) गुंडा एक्ट, कोतवाली पटेल नगर
पकड़े गए फर्जी पत्रकार के खिलाफ उड़ीसा,पंजाब और मध्य प्रदेश में भी है सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत
देहरादूनl उक्त अभियोगों के अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश में 04 अभियोग, पंजाब में 01 अभियोग, ओडिशा में 01 अभियोग तथा गुजरात में भी 01 अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है,जिनकी संबंधित राज्यो से जानकारी प्राप्त की जा रही है।