नेताजी संघर्ष समिति ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

श्याम टाइम्स देहरादूनl रविवार 18 अक्टूबर नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवार की पुण्यतिथि और उनकी जयंती पर उन्हें समिति के कार्यालय कांवली रोड पर याद किया
स्मरण रहे कि तिवारी 18 अक्टूबर को जन्मे और 18 अक्टूबर को ही वह हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गए थे समिति उपाध्यक्ष और राज्य प्राप्ति आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने कहा है कि राज्य के आंदोलनकारी उनके सदैव ऋणी रहेंगे जिनके कारण आज कई युवा सरकारी नौकरी कर रहे हैं कई आंदोलनकारी को पेंशन मिल रही है उन्हें के अथक प्रयासों से शहीद स्मारक का निर्माण हुआ आंदोलनकारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे
तिवारी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार में मंत्री तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे उनके समय में देश और जिन राज्यों में वह मुख्यमंत्री रहे वहां तेज़ी से विकास हुआ उनको विकास पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा
पंडित जी को याद करने वालों में प्रभात डंडरियाल,आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती, दानिश नूर, जय बिष्ट, गुलाम मुस्तफा, जितेंद्र, अजीत वर्मा, नितिन राठौड़, पारस यादव, संदीप गुप्ता, सुशील विरवानी, इलियास कुरैशी,हुस्ने मुबारक, विपुल नौटियाल, रणजीत सिंह, जोशी विनोद असवाल, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *