ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU), जिला कमेटी देहरादून मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो! SIR प्रक्रिया रद्द करो!

अधिवक्ताओं, छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो

श्याम टाइम्स देहरादून। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU), जिला कमेटी देहरादून ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तथा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं, छात्रों, महिलाओं एवं अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और बर्बरता के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा मैंदोला ने किया व अध्यक्षता अशोक कटारिया जी ने किया l
वक्ताओं में लेखराज ,पूर्व चेयरमैन व बार कौन्सिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य रजिया बेग , अब्दुल रऊफ, संदीप चमोली, हसन मंसूर, सीटू जिला महामंत्री लेखराज, दिलीप चंद आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
यूनियन ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। SIR के नाम पर मतदाताओं से बड़े पैमाने पर दस्तावेज मांगे जाने और नागरिकों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंकाओं ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यूनियन ने मांग की कि SIR प्रक्रिया को तत्काल रद्द किया जाए तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए।
यूनियन ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं, छात्रों, महिलाओं एवं प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार, बदसलूकी और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिक स्वतंत्रताओं से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
AILU ने मांग की कि प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार और बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं, छात्रों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
यूनियन ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। यूनियन का कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतंत्र के हित में अनिवार्य है। मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से यूनियन की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
मतदाता अधिकारों को प्रभावित करने वाली SIR प्रक्रिया तत्काल रद्द की जाए।
दिल्ली में अधिवक्ताओं, छात्रों, महिलाओं एवं प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए और मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम अनुचित रूप से न हटाया जाए।
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, जिला कमेटी देहरादून ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और मताधिकार की रक्षा के लिए संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा तथा इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर शम्भु प्रसाद ममगाईं, कविता गैरोला,निशा खान, महेंद्र पाल,दिलीप चन्द्र ,जब्बर सिंह नेगी,हरीश प्रसाद, बहुला रावत,सोनाली नेगी, निशा खान,अभिषेक भंडारी,गौरव ,आशिष रावत,नितिन मलेठा,हिमांशु खाती,संदीप पटेल , मो0 समद, तसकीन अंसारी,हसीन, दिनेश रावत, अखलाख अहमद, आजम भारती, आर. एस भारती, केशव, संदीप, नवनीत कांत शर्मा, समिष्ठा ममगाईं , अशोक कटारिया,मो0 गयाज़, मान सिंह मौजूद रहे।

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) जिला कमेटी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *