Uttarakhand : उत्तराखंड की तीन हस्तियों को राष्ट्रपति ने किया पदमश्री से सम्मानित, CM ने बताया राज्य का सम्मान – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

उत्तराखंड की तीन हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते मंगलवार को दिल्ली में पदमश्री से सम्मानित किया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य का भी सम्मान बताया है.

उत्तराखंड की तीन हस्तियों को राष्ट्रपति ने किया पदमश्री से सम्मानित

बता दें बीते मंगलवार को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागरिक अलंकरण समारोह में उत्तराखंड की राधा भट्ट को सामाजिक कार्य, ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत) को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया है.

सीएम धामी ने की तारीफ

सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के सुदूर इलाके में जन्मी पद्म श्री से सम्मानित होने वाली राधा भट्ट का पर्यावरण एवं समाज सेवा के साथ महिला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है. वह हिमालय सेवा संघ, नई दिल्ली की अध्यक्ष होने के नाते कई गांधीवादी संस्थाओं से जुड़ी रही हैं. उन्हें अनेक प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से पूर्व में भी सम्मानित किया गया है.

सीएम ने पद्म श्री से सम्मानित ह्यूग गैंट्ज़र को उत्तराखंड का प्रसिद्ध यात्रा वृतांत लेखक बताया. सीएम ने बताया उनके यात्रा वृतान्तों से भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में लेख लिखने के लिए लोग प्रेरित हुए, जबकि स्व कोलीन गैंट्ज़र ने 3 हजार से अधिक लेख, कॉलम और पत्रिका फीचर्स और 30 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उन्होंने भारत में यात्रा लेखन के उच्च मानक स्थापित किए. उन्होंने अपनी लेखनी से पाठकों के मन में देश के प्रति प्रेम को और गहरा ही नहीं किया, बल्कि कई लेखकों को प्रेरित भी किया. सीएम धामी ने तीनो हस्तियों के सम्मान को राज्य का सम्मान बताया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!