डीएल रोड क्षेत्र में सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग, आरटीओ ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन:- लेखराज जिला महामंत्री सीटू

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के मुख्यालय में उप श्रमायुक्त विपिन कुमार को मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन कार्यवाही का भरोसा
नालापानी रोड में पानी की समस्या पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मिला प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन पर कार्यवाही के आदेश दिए ।

श्याम टाइम्स देहरादूनl सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने आज विभिन्न समस्याओं पर ज्ञापन सौंपे इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला को डी एल रोड से सिटी बस का का संचालन पूर्व की भांति करने को लेकर सीटू प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को वे बस आपरेटरों से वार्ता कर समस्या का समाधान करेंगी ।
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के जिला महामंत्री लेखराज ने जानकारी देते हुए बताया कि  निर्माण श्रमिकों की समस्याओं पर उप श्रमायुक्त विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि पंजीकरण वी नवीनीकरण में लंबा समय लग रहा है जिससे बड़ी संख्या में मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है इसी उन्होंने अतिरिक्त लोगों को लगा कर बैक लोक क्लियर करेंगे तथा डी एल रोड क्षेत्र में कैंप लगा के मजदूरों को लाभ दिलाएंगे
नालापानी रोड में डीबीएस स्टाफ क्वाटर वी आस – पास के क्षेत्र में हो रही पानी की किल्लत और अधिशासी अभियंता जल संस्थान को राजपुर रोड़ स्थिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर तत्काल पानी की किल्लत को दूर करने के आदेश अधीनस्थ अधिकारी को दिए ।
उक्त अधिकारियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने किया
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार नौटियाल, अभिषेक भंडारी, मनीष कुमार कमानिया, हिमांशु चौहान आदि उपस्थित थे ।

देहरादून। डीएल रोड क्षेत्र में सिटी बसों का संचालन बंद होने के कारण स्थानीय जनता को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बस सेवा बंद होने से आम लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात कर डीएल रोड क्षेत्र में सिटी बसों का संचालन पुनः शुरू करने की मांग उठाई।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया और मांग की कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिटी बसों का संचालन जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल की मांग पर आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा डीएल रोड क्षेत्र में सिटी बसों का संचालन पुनः सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
सीटू प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा जल्द कार्रवाई किए जाने से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी और आवागमन की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार नौटियाल, अभिषेक भंडारी, मनीष कुमार कमानिया, हिमांशु चौहान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *