आरोपियों द्वारा बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख की धोखाधड़ी
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों लगातार चल रहे थे फरार
आरोपियों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित
श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
श्याम टाइम्स देहरादून विगत 28 अप्रैल को श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल पत्नी पुरूषोत्तम अग्रवाल निवासी: नेसविला रेाड कोतवाली देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिला शर्मा निवासी अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड रायपुर द्वारा उनसे राजपुर क्षेत्र में स्थित अपनी भूमि का सौदा 45 लाख में तय करने तथा सौदे के एवज में उनसे कुल 40 लाख प्राप्त करने के उपरान्त उर्मिला शर्मा के अचानक गायब हो जाने तथा वादिनी द्वारा सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उर्मिला शर्मा द्वारा उक्त भूमि को बैंक में बन्धक रखकर उस पर पूर्व से ही 18 लाख का लोन लेने तथा बैंक में बन्धक सम्पत्ति को विक्रय करने के नाम पर वादिनी के साथ धोखाधडी कर 40 लाख हडपने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर धारा 420/120बी/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए भूमि धोखाधडी में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भूमि धोखाधडी में शामिल उर्मिला शर्मा के साथ उसके पति सुभाष चंद्र शर्मा तथा पुत्र दीपक शर्मा की संलिप्तता भी प्रकाश में आई, जिस पर मुख्य महिला आरोपी के साथ-साथ प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी, पर तीनों अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे, आरोपियों के लगतार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।
वर्तमान में चल रहे आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को आरोपियों के शामली उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देते हुए शामली उत्तर प्रदेश से प्रकरण में फरार चल रहे 10-10 हजार के 02 ईनामी आरोपियों सुभाष चन्द्र तथा दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में अभियोग में नामजद मुख्य उर्मिला शर्मा की पूर्व में ही मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसकी मृत्यु से संबंधित दस्तावेजों को पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त किया गया।
