श्याम टाइम्स देहरादून 2 अक्टूबर शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने श्रमिक नेता अनिल गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी उनका निधन शुक्रवार 2 अक्टूबर को मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया था ।
अनिल गोस्वामी ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत होने के पश्चात भी श्रमिकों के अधिकारो के लिए संघर्ष करते रहे है ।
उन्होंने ऑर्डनेंस फैक्ट्री रायपुर देहरादून में भी श्रमिकों की समस्याओं पर मुखर रहे ।
सीटू के महामंत्री लेखराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सीटू से वर्तमान तक जुड़े रहे । उनका कुछ दिनों पहले ही स्वास्थ्य खराब हो गया जिसके चलते उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया आज उनकी अंत्येष्टि नालापानी रोड स्थित श्मशान घाट पर की गई ।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री लेखराज ने सीटू का झंडा अर्पित किया।इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी , सीपीएम के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र पुरोहित,जिला मंत्री शिव प्रसाद देवली,अनंत आकाश, रक्षा यूनियन के जगदीश छिमवाल , मनमोहन रोताज़वर रावत , अशोक शर्मा विजय भट्ट , इन्द्रेश नौटियाल , आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।