श्याम टाइम्स देहरादून/ हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. निवास के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस सेवादल के प्रभारी विष्णु शर्मा तथा उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा प्रोहित के नेतृत्व में आज हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर पवित्र पावनी माँ गंगा का स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और घाट परिसर की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने घाट पर पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री थापा अपने साथियों के साथ उपस्थित रहीं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला अध्यक्ष श्री सुनील प्रधान जी भी अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि गंगा घाटों की स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, मनमोन शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ,जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान प्रदेश महासचिव शार्दूल नेगी जी, दीपक गैरोल अपील यादव, राजकुमारी रामलाल दीपक मधवाल श्रीमती शीला श्रीवास्तव सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा प्रोहित ने कहा कि “नमामि गंगे के नाम पर सरकार द्वारा बड़े बजट की बात की जाती है, लेकिन यदि घाटों पर आज भी गंदगी दिखाई देती है और आम जनता एवं सामाजिक संगठनों को स्वयं सफाई अभियान चलाना पड़ रहा है, तो सरकार को यह बताना चाहिए कि स्वच्छता के लिए आवंटित बजट का धरातल पर कितना प्रभाव दिखाई दे रहा है।”
उन्होंने कहा कि माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार हैं। जिस पवित्र गंगा को भागीरथ के प्रयासों से धरती पर लाया गया, उसकी निर्मलता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि “यदि हम माँ गंगा को स्वच्छ नहीं रखेंगे, तो स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की कल्पना कैसे कर सकते हैं?”
कांग्रेस सेवादल के सभी साथियों ने संकल्प लिया कि गंगा घाटों की स्वच्छता के लिए निरंतर जनजागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे और लोगों को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
“स्वच्छ गंगा — स्वस्थ जीवन, निर्मल गंगा — हमारी जिम्मेदारी।