▪️हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में की गई थी फायरिंग
▪️डीजीपी ने सराहा हरिद्वार पुलिस का काम, फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
श्याम टाइम्स देहरादून:-जनपद हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र में विगत 02 जून को खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के समीप एक होटल व्यवसायी को अज्ञात बाईक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का हरिद्वार पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया है। घटना में घायल होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा), को तत्काल उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर में l धारा 109(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी देते हुए बताएं कि इस जघन्य अपराध के कुलसी के लिए तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सर्विलांस, और 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया और हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में गहन जांच की गई। लगातार अभियान के अंतर्गत 11 जून को पुलिस टीम ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी मानव हंस एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से जब शक्ति के साथ पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना गैंगवार की पुरानी रंजिश का परिणाम थी। इस मामले में फरार अभियुक्त हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की तलाश भी जारी है।